केवल विशोन पर्वत पर ही रहेगी श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला की डोली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व मंत्री एवं संयोजक श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली रथ यात्रा मंत्री प्रसाद नैथानी ने जानकारी देते हुये बताया की श्री विश्वनाथ माँ जगदीशिला की डोली इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण पूरे प्रदेश में भ्रमण करने के बजाय केवल विशोन पर्वत पर ही 1 जून 2020 को गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करके एवं हवन में भागीदारी करके अपने स्थान ग्राम सभा ढुंग बजियालगांव में रहेगी।

यह भी पढ़ें -   मां को खोया, लेकिन हौसला नहीं टूटा… नैनीताल-ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु वैज्ञानिक, अब देश की न्यूक्लियर ताकत को देंगे नई उड़ान

पूर्व मंत्री एवं यात्रा संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि पूरे प्रदेश में जहां जहां पर भी डोली यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है इस वर्ष उन सभी स्थानों पर गंगा दशहरा के दिन आयोजक भक्त लोग गौ माता को फल खिलाएंगे साथ ही कोरोना महामारी के कारण पूरे विश्व में मृत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए संपूर्ण उत्तराखंड में श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली के आयोजन स्थलों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी प्रार्थना करें कि बाबा विश्वनाथ मां जगदीशिला पूरे विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति प्रदान करे एवं कोरोना योद्धाओं को शक्ति प्रदान करे एवं चिरायु रखे।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440