बीमार युवक को महिला से मदद मांगना पड़ा महंगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। परिचित महिला से मदद मांगना बीमार व्यक्ति को महंगा पड़ गया। अस्पताल का बिल चुकता करने के लिए महिला को एटीएम कार्ड दिया, लेकिन उसने हजारों की रकम उड़ा ली। इतना ही नहीं उसे दूसरा एटीएम कार्ड लौटा दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। श्याम सिंह निवासी एकता बिहार भगवानपुर के अनुसार वह स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते अस्पताल में भर्ती था। ईलाज का बिल चुकता करने के लिए उसने 30 नवम्बर को अपनी परिचित भगवती पंत निवासी आरटीओ रोड को अपना एटीएटीम कार्ड दिया और 6 हजार रूपये निकालने के लिए कहा। पैसे निकालने के बाद महिला ने उसे एटीएम कार्ड वापस कर दिया। अगले दिन उसके मोबाइल में 35000 रूपये निकलने का मैसेज आया। इस पर उसने भगवती पंत से जानकारी जुटाई, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। उल्टा उसने यह कह दिया कि वह एटीएम कार्ड उसे वापस कर चुकी थी, ऐसे में उसके खाते से रकम नहीं निकल सकती। लेकिन जब उसने बैंक स्टेटमेंट निकाली तो उसमें रकम उसी के बैंक खाते से निकली होना पाया गया। श्याम सिंह ने शक जताया है कि उक्त रकम भगवती पंत द्वारा ही निकाली गई है और उसे एटीएम कार्ड बदल कर वापस किया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440