किशोरी को बहला – फुसलाकर अन्जान व्यक्ति से दुष्कर्म कराने का भाभी पर लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी को बहला-फुसला कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रिश्ते की भाभी पर दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसकी पुत्री के पेट में बीते दिवस दर्द उठा। पूछने पर बताया कि उसकी रिश्ते की भाभी उसे दो बार कहीं लेकर गई और एक अनजान व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बदले में भाभी को चार हजार रूपये मिले। महिला का कहना है कि उसके घर के सामने उनका एक देवर रहता है, जिसकी पत्नी ने उसकी नाबालिग पुत्री को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म कराया। इधर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440