स्मैक तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार राजपुरा चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि तभी धोबीघाट के पास एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता दिखा। शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उसे पास आने को कहा तो वह भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 5.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर तरूण कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी वार्ड 13 राजपुरा ने बताया कि वह उक्त स्मैक किच्छा व बहेड़ी से लाकर यहां बेचने का काम करता है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   74 दिन का इंतजार खत्म, अब सड़क पर उतरे लैब टेक्नीशियन! CM आवास कूच पर पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440