बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पकड़ा गया स्मैक तस्कर, करीब 10 ग्राम स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत पुलिस ने स्मैक के साथ एक और तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान चोरगलिया रोड, रेलवे फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पीछा कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10.02 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम शादाब अहमद उर्फ मुल्ला पुत्र इश्तियाक अहमद निवासी मोहम्मदी चौक इरशाद मैरिज हाल वाली गली इन्द्रानगर बताया। पुलिस को पकड़े गये तस्कर के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस को इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस ने तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440