स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीती रात मंगल पड़ाव चौकी में तैनात एसआई उमेश रजवार पुलिस टीम के साथ बाजार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच डीके पार्क में बैठे एक युवक को संदेह के आधार पर पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 4.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गये तस्कर ने पुलिस को अपना नाम रितिक बिष्ट पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी धारानौला अल्मोड़ा बताया है। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से इस अवैध कार्य में संलिप्त रहा है। एसआई उमेश रजवार ने बताया कि तस्कर बीती रात भी स्मैक बेचने के लिए ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने उससे कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पकड़े गये तस्कर को एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   GST कार्रवाई के विरोध में लामबंद हुए हल्द्वानी के स्वीट्स-रेस्टोरेंट कारोबारी, 20 सितंबर को आम सभा में बनेगी आंदोलन की रणनीति
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440