बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में नशे के 30 इंजेक्शन के साथ पकड़ा तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने नशे के 30 इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।

आपको बताते चले कि वर्तमान में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। जिसके तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। तभी क्षेत्र के पानी की टंकी के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशे के 30 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में उसने नाम मोहम्मद शहनवाज अंसारी उर्फ आनू पुत्र शरीफ अंसारी निवासी बनभूलपुरा बताया है। पुलिस ने पूछताछ में उससे कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई सादिक हुसैन, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, अमनदीप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440