स्कूटी से देशी शराब की तस्करी कर रहा तस्कर पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में स्कूटी से देशी शराब की तस्करी कर रहा एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस दौरान फरार आरोपी द्वारा मौके पर छोड़ी गयी स्कूटी में पुलिस ने दो पेटी देशी शराब की बरामद की है।

आरटीओ चौकी पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान कुसुमखेड़ा तिराहा के समीप स्कूटी संख्या यूके 04एडी-1731 को रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने गति बढ़ा दी। जिसे घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर रोक लिया गया। इस बीच स्कूटी छोड़ कर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी में स्कूटी से दो पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर उसके स्वामी विकास कलोनी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   वन्यजीवों के लिए देवदूत बने डॉ. आशुतोष पन्त, टांडा जंगल में बनवाईं 20 जल हौदियां, अब लगाएंगे फलदार पेड़
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440