समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जारी रखा है। इसके तहत पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। बड़ी मात्रा में स्मैक के साथ पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये तस्कर से इस कारोबार से जुड़ी अहम जानकारी हाथ लगी है। तस्कर को कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है। मंडी चौकी पुलिस के अनुसार बीती रात तीनपानी क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। इस बीच तेज गति से आ रही बाइक संख्या यूके 04एफ-6494 को रूकने का इशारा किया गया। इस पर चालक ने बाइक की गति और तेज कर दी। इस पर पुलिस कर्मियों ने बाइक का पीछा शुरू कर दिया और कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर रोक लिया। पुलिस कर्मियों को देखकर बाइक सवार सकपका गया। इस पर जब शक के आधार पर चालक की तलाशी ली गई तो पुलिस को उसके पास से 15.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
इस पर तस्कर योगेश पंत पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी तीनपानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने इस कारोबार में लंबे समय से संलिप्तता कबूली। बताया कि वह बिलासपुर से स्मैक लेकर आता है घ्और यहां ग्राहकों को उपलब्ध कराता है। बरामद स्मैक को भी वह यहां ग्राहक को देने आया हुआ था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने इस कारोबार से जुड़ी एक बड़ी मछली का नाम उजागर किया है। इसके अलावा युवक के पास से इस कारोबार की महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में भी पता चला है। पुलिस ने उस बड़ी मछली को भी वांछित कर दिया है, जिसका नाम तस्कर ने बताया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज उसे जेल भेज दिया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, कांस्टेबल घनश्याम आर्य, अरुण कुमार, इसरार नबी आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












