सर्पदंश के चलते किशोरी की हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरगलिया में नहर से पानी भर रही किशोरी को सांप ने डस लिया। तत्काल उसे एसटीएच लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि चोरगलिया निवासी नरसिंह बर्गली की पुत्री 16 वर्षीय टीना आज सुबह नहर से पानी भर रही थी तभी इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। आनन फानन में परिजन उसे डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले गये। जहां पर किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 17 सितम्बर 2026, गुरुवार | विश्वकर्मा जयंती और कन्या संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग, पूजा मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440