यातायात निरीक्षक ने दी सोशल डिस्टेंसिंग की नसीहत
समाचार सच, हल्द्वानी। विभिन्न समाजसेवियों ने किरौला दम्पति के नेतृत्व में कालाढूंगी रोड पर जरूरतमंदों व निर्धन लोगों को मास्क वितरण किये। वहीं लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क पहनने की अपील की। इधर यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा को भी राहगीरों को बांटने के लिये दो दर्जन से अधिक मास्क सौंपे गये।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की बीमारी से लोगों को संक्रमण से बचाने के लिये मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इस बावत विभिन्न समाजसेवियों ने निर्धनों व जरूरतमंदों लोगों को मास्क बांटने का बीड़ा उठाया। इस दौरान कालाढूंगी रोड पर विभिन्न लोग को मास्क का वितरण किया गया। वहीं कालाढूंगी चौराहे पर यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा को भी मास्क सौंपे गये। इस दौरान टीआई महेश चन्द्रा ने कहा कि यह पहल प्रेरणास्पद है, वहीं उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग की नसीहत दी।
एडवोकेट जीएस किरौला एवं खालसा नेशनल स्कूल की पूर्व प्रवक्ता पार्वती किरौला ने मास्क बांटते हुए सामाजिक दूरी बनाने की अपील की। वहीं समाजसेवी बबीता बिष्ट ने लोगों से लाकडाउन के नियमों का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की बात की। इधर समाजसेवी दीप्ति खर्कवाल ने मास्क तैयार कर उन्हें बांटने के लिये किरौला दम्पति एवं बबीता बिष्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इधर समाजसेवी अरूणा टंडन का भी मास्क निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे पूर्व भी वे समाजसेवा करती आयी हैं।
मास्क वितरण में एडवोकेट जीएस किरौला, पार्वती किरौला, बबीता बिष्ट, इन्द्रा फर्त्याल, उत्तरांचल दीप के वरिष्ठ पत्रकार रवि दुर्गापाल, तुलसी सम्भल के साथ-साथ समाचार सच की टीम ने सहयोग दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


