समाचार सच, हल्द्वानी। समाजसेवी और आनन्द आश्रम वृद्धआश्रम की संचालिका कनक चंद को हल्दूचौड़ में बेस्ट कोरियोग्राफर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनको मुख्य अतिथि-कॉमनवेल्थ चैंपियन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश पाल ने पुरस्कृत किया। वहीं कनक ने अनेक पुरस्कार जीते हैं और तमाम संस्थाओं से जुड़ी हैं। वे लगातार तीन सालों से संस्था से जुड़ी हैं और संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करती आयी हैं।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


