सोसायटी व आश्रम ने किए मास्क वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ओल्ड शेरवुडियन सोसाइटी नैनीताल और श्री आनंद आश्रम (वृद्धआश्रम) के द्वारा गौलापार ग्रामीण इलाकों में लोगांे को मास्क वितरित किये। उनके द्वारा बागजाला स्थित कोविड सेंटर में भी भोजन बनाने वालों को मास्क वितरण कर भोजन बनाने की अपील करी। अध्यक्षा श्रीमती कनक चंद ने बताया कि शेरवुड नैनीताल के ओल्ड स्टूडेंटों द्वारा एक सोसाइटी का गठन किया जिसका मुख्य उद्देश्य जरुरतमंदों लोगों की सहायता करना। जिसके चलते सेक्रेटरी सुनील इस्सार, मितुल पटेल ने दिल्ली से 100 मास्क व सदस्या श्रीमती बसंती राना ने 50 मास्क उच्च श्रेणी के बनाकर कनक चंद व मनीष चंद को संस्था को भेंट किये।
श्री आनंद आश्रम (वृद्धाश्रम) की टीम द्वारा गौलापार बागजाला ग्राम में तथा कोविड सेंटर गौलापार के भोजन बनाने वाले व्यक्तियों को भी मास्क वितरित करते हुए लोगों को कोरोना महामारी से बचने हेतु मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए प्रेरित किया साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने हेतु गरम पानी व सुविधानुसार काढ़ा आदि का सेवन भी करते रहना चाहिए।
वितरण करने वालों में मनीष चंद, श्रीमती कनक चंद, श्रीमती बसंती राणा, भावना बिष्ट, ममता देवाल, पूजा दास प्रमुख थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440