एसओजी टीम के हाथ लगी सफलता: लाखों रुपये की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस की एसओजी टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। एसओजी ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक लाखों रूपये की बताई जा रही है। पकड़े गये तस्करों को कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस की एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के भोजीपुरा क्षेत्र से नगर में स्मैक की खेप लाई जाने वाली है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसओजी प्रभारी दिनेश पंत ने टीम के साथ तस्करों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। योजना के तहत टीम ने तिकोनिया में बरसाती नहर के पास चौकिंग शुरू कर दी। इस बीच जब बाइक सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया गया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर टीम ने कुछ ही दूरी पर बाइक को रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को युवकों के कब्जे से 84.59 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर किशन सिंह पुत्र राम सिंह व प्रवेश मिश्रा पुत्र घनश्याम मिश्रा विनासी भदईपुरा रुद्रपुर नामक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने बताया कि वह स्मैक भोजीपुरा व बहेड़ी आदि क्षेत्रों से लाते हैं और यहां ग्राहकों को सप्लाई करते हैं। दोनों ने इस कारोबार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां भी एसओजी को दी हैं। इन जानकारियों के आधार पर एसओजी टीम अन्य तस्करों पर भी कार्यवाही करने की तैयारी में है। बरामद स्मैक लाखों रूपये की बताई जा रही है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई रवीन्द्र राणा, दीपक अरोरा, कुंदन कठायत, विरेंद्र चौहान, चंदन आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440