खजूर और अंजीर दोनों में कुछ अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन ये जानते हैं कि खजूर और अंजीर में कौन है सबसे अधिक फायदेमंद?

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। खजूर और अंजीर में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए आपको अपनी डाइट में खजूर और अंजीर दोनों को जरूर शामिल करना चाहिए। खजूर और अंजीर में फाइबर होता है, जो वेट लॉस और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसके साथ ही खजूर और अंजीर में मौजूद पोटेशियम हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है। इसके अलावा खजूर और अंजीर दोनों में कुछ अलग-अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दोनों को एक-दूसरे से अलग करते हैं। जी हां, खजूर और अंजीर में अंतर होता है। लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर खजूर और अंजीर में से क्या अधिक फायदेमंद होता है? तो चलिए इस लेख में विस्तार से जानते हैं खजूर और अंजीर में अंतर –

खजूर के फायदे-

  • खजूर में कैलोरीज, कार्बाेहाइड्रेट्स, शुगर, विटामिन बी6, मैग्नीशियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।
  • खजूर के नियमित सेवन से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। खजूर में फाइबर अधिक होता है, इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख जल्दी से नहीं लगती है।
  • खजूर में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। पोटेशियम हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
  • इसके अलावा खजूर में मौजूद पोटेशियम मसल्स गेन में भी सहायक होता है।
  • खजूर में विटामिन बी6 और आयरन होता है। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है।
  • खजूर में नैचुरल शुगर होता है। रोजाना सुबह खजूर खाने से शुगर की क्रेविंग कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

अंजीर के फायदे-

  • अंजीर भी खजूर की तरह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
  • अंजीर में कैलोरीज, कार्ब्स, फाइबर और नैचुरल शुगर की मात्रा भी अधिक पाई जाती है।
  • अंजीर को कब्ज के लिए रामबाण माना जाता है। रोजाना अंजीर खाने से पेट को अच्छे से साफ करने में मदद मिलती है।
  • अंजीर में पोटेशियम और कैल्शियम होता है। ये दोनों हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
  • अंजीर पेट और आंतों को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।
  • अंजीर खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यह हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खजूर और अंजीर में अंतर-
खजूर और अंजीर में अंतर इसके पोषक तत्वों को ध्यान में रखकर किया जा सकता है। न्यूट्रीशनल वैल्यू से खजूर और अंजीर में अंतर-

  • अंजीर में खजूर की तुलना में अधिक कैलोरी पाई जाती है।
  • खजूर में फैट कम होता है, लेकिन अंजीर में फैट बिल्कुल नहीं होता है।
  • अंजीर में खजूर से अधिक फाइबर पाया जाता है। अंजीर कब्ज से छुटकारा दिला सकता है।
  • अंजीर में काफी अधिक मात्रा में आयरन होता है। यह एनीमिया से बचाव करता है।
  • अंजीर में कार्बाेहाइड्रेट्स भी बहुत होता है। यह आपकी एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है।

अंजीर और खजूर एक-दूसरे से अलग होते हैं। अंजीर और खजूर दोनों में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। लेकिन दोनों ही न्यूट्रीशलन वैल्यू अलग-अलग होती है। अंजीर में खजूर की तुलना में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि अंजीर खजूर से अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन ये दोनों अलग-अलग काम करते हैं, इसलिए इन दोनों का सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय ली जा सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440