वास्तु शास्त्र में मन स्थिर व शांत करने के कुछ आसान उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए मन लगना जरूरी होता है। हालांकि कुछ लोगों को यह शिकायत रहती है कि उनका मन परेशान रहता हैए अस्थिर रहता है और विचलित रहता है। जब वे किसी काम को शुरू करते हैं तो उनका मन काम से हट जाता है और फोकस नहीं कर पाता है। काम में फोकस न होने के कारण उसमें सफलता पाना मुश्किल हो जाता है। वास्तु शास्त्र में मन स्थिर व शांत करने के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से काम में मन लगता है और फोकस बना रहता है। जानें मानसिक स्थिरता के लिए वास्तु उपाय

– वास्तु के अनुसारए अपने शरीर पर चांदी धारण करें। चांदी की चेन या अंगूठी कुछ भी आप पहन सकते हैं। चांदी के गिलास में नित्य प्रति पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

– वास्तु के अनुसार छोटे-छोटे बच्चों को खोए के पेड़े बांटना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे मन शांत व स्थिर रहता है।

यह भी पढ़ें -   सरदार पटेल की जयंती पर हल्द्वानी में गूंजा एकता का संदेश, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने देखा भव्य परेड का सीधा प्रसारण

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, शिवलिंग पर नित्य कच्चा दूध एवं चावल चढ़ाना शुभ रहता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का काम में फोकस लगता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज में रफ्तार का कहर: मां-बेटियों को कार ने कुचला, मां और 7 साल की बेटी की मौत

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, नित्य प्रति कम से कम दस मिनट तक अनुलोम.विलोम क्रिया अवश्य किया करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है।

– वास्तु के अनुसार, चांदी का चंद्र यंत्र बनवाकर गले में धारण करना लाभ देगा। मान्यता है कि ऐसा करने से तनाव व अवसाद से दूर रहने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440