ततैया के काटने से होने वाले दर्द और सूजन को कम कर सकते कुछ घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। एक तरह का उड़ने वाला कीड़ा होता है। यह दिखने में मधुमक्खी की तरह ही लगता है और पेड़ों या घर की दीवारों पर अपना छत्ता बना लेता है। ततैया के काटने पर तेज दर्द होता है और धीरे-धीरे प्रभावित हिस्से में सूजन होने लगती है। कई बार इसका डंक त्वचा के अंदर चला जाता है, जिससे प्रभावित हिस्से पर खुजली और जलन होने लगती है। अगर समय पर इलाज ना किया जाए, तो जहर फैलने की वजह से त्वचा पर मोटे चकत्ते और बुखार भी हो सकता है। लेकिन, घबराइए मत, आप ततैया के काटने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आप ततैया के काटने से होने वाले दर्द और सूजन को कम कर सकते हैं –

शहद
ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर शहद लगाने से दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है। शहद घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर थोड़ा सा शहद लगाएं। इसे लगभग एक घंटे के लिए ढीली पट्टी से बांधकर रखें। ऐसा करने से दर्द में राहत मिलेगी और घाव भी जल्दी भरेगा।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ना सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे ततैया के काटने का इलाज भी कर सकते हैं। ततैया के काटने पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाने से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिलती है। इसके लिए, एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी की मिलाकर पेस्घ्ट बनाएं और प्रभावित हिस्घ्से पर लगा लें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें -   टांडा जंगल में भीषण सड़क हादसा: ग्राम विकास अधिकारी समेत दो युवकों की मौत

नींबू
ततैया के काटने पर नींबू का इस्तेमाल भी काफी प्रभावी घरेलू नुस्खा है। ततैया काटने पर उस जगह पर नींबू का रस लगाने से जल्द आराम मिलता है। इसके लिए एक नींबू को बीच से काटकर प्रभावित हिस्से पर रगड़ें। आप चाहें तो नींबू का रस निकालकर, रूई की मदद से भी लगा सकते हैं। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से दर्द और जलन से जल्द राहत मिलती है।

एप्पल साइडर विनेगर
ततैया काटने पर एप्घ्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरके का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। ततैया के काटने पर एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए रखें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं, दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 3 नवंबर 2026, मंगलवार | कार्तिक कृष्ण नवमी पर इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और तरक्की के अवसर, कुछ को रहना होगा सतर्क

ठंडी सिंकाई
ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्सा काफी गर्म हो जाता है। ततैया के काटने पर दर्द और जलन को कम करने का सबसे सरल तरीका है बर्फ से सिंकाई करना। ठंडी सिंकाई करने से नसों को सुन्न करके दर्द और सूजन में आराम मिलता है। ततैया के काटने पर एक बाउल में पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इस पानी में कपड़े को भिगोएं और अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें।

ततैया के काटने पर आप प्रभावित हिस्से पर शहद, बेकिंग सोडा, नींबू, ठंडी सिंकाई और एप्पल साइडर विनेगर लगा सकते हैं। इससे दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440