रास्ते में पड़ी मिले वाली कुछ अनजान चीजों को कभी नहीं लांघना चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आजकल के जमाने की युवा पीढ़ी टोने-टोटके में विश्वास नहीं करती है। लेकिन ये सभी टोटके केवल अंधविश्वास ही हों, ऐसा भी नहीं है। बड़े-बुजुर्गों की कही गई बातों में गंभीर सच्चाई भी छिपी होती है। हमें रास्ते में पड़ी मिले वाली कुछ अनजान चीजों को कभी नहीं लांघना चाहिए और न ही उन्हें किसी तरीके से टच करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मक चीजें प्रवेश कर सकती हैं. जिससे आपका पूरा जीवन दुखदायी बन सकता है। आज हम आपको बताते हैं कि सड़क पर पड़ी किन चीजों को कभी नहीं लांघना चाहिए।

पूजन सामग्री या भोजन के ऊपर से न गुजरें
अक्सर चौराहा पर पूजन सामग्री या भोजन रखा होता है। दरअसल पितरों के लिए भोजन रखने का विधान है. चौराहा राहू को रिप्रेजेंट करता है और पितर भी राहू को रिप्रेजेंट करते हैं। ऐसे में उनसे दूर ही रहना चाहिए। कहीं राख या जली हुई लकड़ी रखी हो तो उसे भी नहीं पार नहीं करना चाहिए, यहां से नकारात्मक एनर्जी निकलती है जो पार करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   अनुसूचित जाति मोर्चा की पहली जिला बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर जोर

रास्ते पर पड़े मृत जानवर से बना लें दूरी
अगर आपको रास्ते में चलते हुए कोई मृत जानवर दिख जाए तो तुरंत अपनी दिशा में बदलाव कर लें। आप चाहें तो उससे दूरी बनाकर दाहिने या बायें से गुजर सकते हैं। लेकिन किसी भी स्थिति में न तो उस मृत जानवर को लांघना चाहिए और न ही उसके ऊपर से गाड़ी चलानी चाहिए। असल में मृत जानवर में निगेटिव एनर्जी बहुत ज्यादा होती है और उसके मृत शरीर को लांघने से वह नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में प्रवेश कर सकती है। इसका आपके जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

बालों के गुच्छों पर कभी न रखें पैर
कई बार आपने रास्ते से गुजरते समय सड़क पर बालों का गुच्छा देखा होगा। इस प्रकार बालों का गुच्छा दिखना अपशकुन माना जाता है। बालों के इस तरह के गुच्छों में राहु का सीधा प्रकोप होता है। इसलिए न तो ऐसे गुच्छों को लांघें और न ही उसके ऊपर से अपनी गाड़ी गुजारें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और उससे इंसान के जीवन में परेशानियां आ जाती हैं।

यह भी पढ़ें -   एक क्लिक में जारी हुई 111 करोड़ से अधिक पेंशन राशि, धामी सरकार ने 7.5 लाख लाभार्थियों को दिया लाभ

नींबू-मिर्च को लांघना होता है अपशकुन
लोग अपने परिवार वालों या घर को बुरी नजर से बचाने के लिए कई बार नींबू-मिर्च का टोटकाकर उसे सड़क पर फेंक देते हैं। अगर आपको कहीं रास्ते में नींबू-मिर्च दिख जाए तो समझ जाइए कि किसी ने टोटका कर रखा है। आप भूलकर भी उस नींबू पर पैर न रखें और न गाड़ी चढ़ाएं। अगर भूल से कभी ऐसे नींबू पर पैर पड़ भी जाए तो हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तुरंत वहां से निकल जाएं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440