एसपी सिटी ने काठगोदाम क्षेत्र में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने रात्रि चौपाल के माध्यम से नगर निगम इंटर कॉलेज हॉल में काठगोदाम क्षेत्र की जनता के साथ बैठक करते हुए समस्याएं सुनी और सुझाव लिए। इस दौरान लोगों ने पुलिस की इस नई मुहिम का स्वागत किया गया। एसपीसिटी ने चौपाल में समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया। इस दौरान उन्होंने नशे की रोकथाम हेतु गोपनीय सूचना देकर नशे के बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु सहयोग की अपील की। कहा कि क्षेत्र में जुआरी, सटोरियों व नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में नशा तस्करों को चिन्हित करने और इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों के तबादलों पर उठे सवाल, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने विधायक सुमित हृदयेश को सौंपा ज्ञापन

एसपी हरबंस सिंह ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि सांयकालीन और रात्रि में लगातार मोबाइल पार्टियां और रात्रि गश्त को सक्रिय करते हुए व्यापक रूप से चेकिंग अभियान चलाएं। कहा कि क्षेत्र में भी नशा जागरूकता अभियान चलाकर नशा उन्मूलन के भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार से चौपाल का आयोजन लगातार किया जाएगा। साथ ही विभिन्न माध्यमों से भी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस बीच जनता को बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान जारी रखा जाएगा। साथ ही जनता से बाहरी व संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई। यातायात प्रबंधन के लिए एक प्रभावी यातायात प्लान बनाया जाएगा। जिसके तहत सुगम यातायात सुनिश्चित किया जा सके। कहा कि क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग की जाएगी। रात्रि चौपाल के दौरान एसओ प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी काठगोदाम फिरोज आलम समेत क्षेत्र के वार्ड मेम्बर, सीएलजी मेंबर व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440