समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी। कुल 39 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में डा. सत्य नारायण सचान को अध्यक्ष बनाया गया है। इसमें तीन उपाध्यक्षए एक प्रमुख महासचिवए दो महासचिवए एक कोषाध्यक्ष व 20 सचिव बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में सुरेश परिहार एडवोकेटए आभा बड़थ्वाल व अवतार सिंह उपाध्यक्ष होंगे।
सपा की नई कार्यकारीणी: शुएब अहमद सिद्दीकी प्रमुख महासचिवए डा. राकेश कुमार पाठक एवं डाण् राजेन्द्र पारासर महासचिव बनाए गए हैं। एसके राय कोषाध्यक्ष तथा मुख्य प्रवक्ता सुभाष पंवार होंगे। सचिव पद पर अब्दुल कवि, हेमा वोहरा (प्रभारी महिला सभा रमेश गौड़, चन्द्र मोहन मुंडुप्पीए अतुल शर्मा, जगदीश पोखरियाल, अतुल यादव, विपिन चन्द्र पाण्डेय, धर्मानन्द नैनवालए प्रदीप सिंह पंवार, शेख अहमद जमाए भगत सिंह रावत, गुलफाम अहमद, सुभाष सैनी, मशकूर अहमद कुरैशी, अब्दुल गफ्फार, अरविन्द यादव, हरेराम शास्त्री, शहरून उर्फ टोनी पठान तथा थामस मैसी की नियुक्ति हुई है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी जनाकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। उत्तराखंड के निर्माण के 20 वर्षों बाद भी यहां के निवासियों को निराशा हाथ लगी है। रोजगार और पलायन का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। समाजवादी पार्टी की यह जिम्मेदारी है कि इस वैचारिक रिक्तता को न सिर्फ भरेगी बल्कि उत्तराखंड की जनता को समाजवादी पार्टी का एजेंडा देकर उनके सपनों को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












