राम जन्म, ताड़िका वध की लीला का मंचन, महिलाओं द्वारा निभाया जीवंत किरदार, देखें संजीव चित्रण…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति द्वारा पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में महिलाओं की रामलीला मंचन के दूसरे दिन रामजन्म, ताड़िका वंध से लेकर अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रितु काण्डपाल ने ताड़िका के किरदार में शानदार अभिनय कर मंचन को जीवंत बना दिया। वहीं दूसरी और रामजन्म मंचन में राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न के बालरूप में दर्शन देकर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

Screenshot_20230404-003417

आज मंचन में सर्वप्रथम गणेश वंदना, श्रीराम स्तृति की गयी। तद्पश्चात रामलीला का मंचन शुरू हुआ। लीला में राम की भूमिका में मानसी, सीता-तेजस्वनी, लक्ष्मण-लक्षिता, दशरथ-अनुराधा साह, केकई-मीना, कौशल्या कमला, सुमित्रा आशा दरम्वाल, सुमन्त-लीला मनराल, श्रंगी ऋषि-गीता पंत, वशिष्ठ-नीमा गोस्वामी, विश्वामित्र-राधा तिवारी, ताड़िका-रितु काण्डपाल आदि कलाकारों ने जीवंत अभिनय की प्रस्तुति दी। दूसरी ओर बाल रूप में राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की भूमिका मिताली, प्रतिका, हार्दिका व भाविका ने भूमिका निभायी। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

इससे पूर्व आज की लीला का शुभारम्भ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने श्रीराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्री भगत ने अपने संबोंधन में कहा कि क्षेत्र मे पहली बार महिलाओं के द्वारा यह आयोजन किया गया जिससे मातृशक्ति को हौसला व हर क्षेत्र मे आगे आने की जागरुकता मे इजाफा होगा। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 28 अगस्त 2026, शुक्रवार | रक्षाबंधन और संस्कृत दिवस पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

रामलीला मंचन में मनोज नेगी, मुकेश जोशी, प्रभु मेर, शंकर सिंह जोशी, सुशीला शर्मा, संजय रावत, दीपू बरसलिया, वन्देमातरम ग्रुप के शैलेन्द्र दानू व उनकी टीम, भगवती बिष्ट, हेमा हरबोला, प्रकाश वनकोटी, लक्ष्मण सिंह आदि भक्तजनों का सहयोग रहा। वहीं समिति की अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव सुश्री कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, तुलसी रावत, प्रेमा बृजवासी, मंजू बनकोटी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

यह भी पढ़ें -   अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Staging of Ram Janam, Tadika Vadh Leela, lively character played by women, see Sanjeev’s portrayal…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440