आधी रात उत्तराखण्ड के नामी रिसॉर्ट में मची भगदड़! पुलिस ने घेरा, 52 लोग हिरासत में… 10 युवतियां रेस्क्यू

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखंड का शांत पर्यटन क्षेत्र शनिवार देर रात उस समय सुर्खियों में आ गया, जब पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक नामी रिसॉर्ट पर अचानक छापा मार दिया। चारों तरफ से रिसॉर्ट को घेरकर की गई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से 52 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि 10 युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सांवल्दे स्थित एक रिसॉर्ट में बाहरी राज्यों से आए लोगों की एक गुप्त पार्टी चल रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले गोपनीय निगरानी की। पर्याप्त इनपुट मिलने के बाद एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में एसओजी, पुलिस लाइन और स्थानीय पुलिस ने देर रात संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का कहर: पिथौरागढ़ में भूस्खलन से चीन बॉर्डर हाईवे बार-बार बंद, 50 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूटा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रिसॉर्ट से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब, लाखों रुपये की संदिग्ध नकदी, आपत्तिजनक सामग्री और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि रेस्क्यू की गई युवतियों को देह व्यापार के उद्देश्य से पार्टी में बुलाया गया था। हालांकि, इस संबंध में जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें -   5 लाख पौधों का ऐतिहासिक लक्ष्यः हरेला से शुरू होगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा निःशुल्क वृक्षारोपण अभियान

रेस्क्यू की गई युवतियां नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की बताई जा रही हैं। वहीं, हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट का मैनेजर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं। साथ ही रिसॉर्ट प्रबंधन और कर्मचारियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस बरामद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440