समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा जब उत्तराखण्ड के बहुमूल्य जंगल तबाह हो गये उसके बाद एडवाइसरी जारी करना सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्न पेदा करता है।
बल्यूटिया ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा जब जंगलों में आग लगनी शुरू हुए तब मुख्यमंत्री दिल्ली में चुनावी सभाएँ कर भाजपा के लिए वोट माँग रहे थे। अब जब जंगल राख हो गये तब एडवाइसरी जारी कर गुड वर्क दिखाने की कोशिश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार पूर्णतया जंगल की आग बुझाने के प्रबंधन में विफल रही है, जिससे उत्तराखण्ड का भारी नुकसान हुआ है, जिसके लिये सरकार पूरी तरह दोषी है। उत्तराखण्ड में जंगल की आग की वजह से पर्यटन पूरी तरह प्रभावित हुआ है जिसकी दोषी उत्तराखण्ड सरकार है।
बल्यूटिया ने कहा डबल इंजन की सरकार ग्रीन बोनस से जनता को अवगत कराए कि उत्तराखण्ड को यूनियन बजट में केंद्र से पर्यावरण संरक्षण के लिये कितना बजट आवंटित हुआ है। उन्होंने कहा कि चाहे जंगल की आग बुझाने व आपदा प्रबंधन में सरकार पूर्णतया विफल रही है जिसके चलते कई लोगों की जान गई है जिसकी दोषी सरकार है।
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-SumitHridayesh.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-HemArya.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-WisdomSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/05/Ad-StPaulsSchool.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Balutia-DineshPantola-1.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AnilDabbu.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-NaveenVerma-OmkarJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SonachandiJewellers.jpeg)
![Ad](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SumitraPrasad.jpeg)
![](https://samacharsach.com/wp-content/uploads/2023/01/Ad-CommerceClasses.jpeg)
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440