राज्य सरकार एपीएल कार्ड धारकों के संग सौतेला व्यवहार ना करें : मनीष कुमार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यह मांग करते हुए कहा कि वह राज्य के एपीएल कार्ड धारकों के संग सौतेला व्यवहार ना करें, क्योंकि जहां एक और एनएफएसए और बीपीएल कार्ड धारकों को सस्ता राशन और फ्री का राशन दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य के लाखों एपीएल कार्ड धारकों को ढाई किलो चावल और 5 किलो गेहूं प्रतिमाह दिया जा रहा है। क्या इससे गरीब परिवार पूरे महीने अपना पेट पाल सकता है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून से सीएम धामी ने चारधाम और आदि कैलाश यात्रा के लिए एंबुलेंस को किया फ्लैग ऑफ

उनका कहना है कि पूर्व की भाजपा सरकार ने पहले ही घोषणा की थी कि वह 10 -10 किलो गेहूं, चावल एपीएल कार्ड धारकों को देंगे परंतु उन्होंने नहीं दिया। यह सौतेला व्यवहार राज्य की एपीएल कार्ड धारक जनता के साथ ठीक नहीं है। आज की महंगाई को देखते हुए एपीएल कार्ड धारको को कम से कम 15-15 किलो गेहूं और चावल प्रत्येक माह दिया जाना चाहिए, तथा जिस प्रकार से अन्य राज्यों में रिफाइंड ऑयल, चीनी, नमक व दाल दी जा रही है उत्तराखंड मे भी इस प्रकार से राशन दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री अपनी पुरानी सरकार के वादों को पूरा करें।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में भीषण आग: लाखों का सामान राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440