सट्टा पर्ची व नगदी समेत पकड़ा गया स्टोरिया

खबर शेयर करें

Storia caught with betting slip and cash

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी (betting slip and cash) के साथ एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान शनिबाजार रोड में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस सूचना पर वहां छापा मारा गया तो कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर घेराबंदी कर एक युवक को दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से सट्टा पर्ची 1580 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम पप्पू खां पुत्र असगर खां निवासी नूरी मस्जिद इन्द्रानगर वार्ड नंबर 30 बनभूलपुरा बताया। पुलिस ने पकड़े गये सटोरिये को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फरीदाबाद-दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर नैनीताल खाई में गिरा, 2 की मौत; 14 घायल, 6 सुरक्षित
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440