बिना रूट परमिट के चलने वाले ऑटो के खिलाफ होगी कड़ी कार्यवाही: आईजी भरणे

खबर शेयर करें

Strict action will be taken against autos running without route permit: IG Bharan

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र, डॉ. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा कैम्प कार्यालय में क्षेत्राधिकारी यातायात (मय टीम) तथा परिक्षेत्रीय स्तर पर गठित एण्टी न्यूसेंस स्कार्ड के साथ के साथ पर्यटन सीजन के दृष्टिगत शहर की यातायात व्यवस्था हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से ऑटो/ई-रिक्शा के कारण होने वाले यातायात बाधित पर विचार विमर्श किया गया। जिसके लिए एक सप्ताह का अभियान चलाया जायेगा ।

गोष्ठी में डॉ0 निलेश आनंद भरणे ने बताया कि शहर की मुख्य समस्याओं पर जिसमें प्रमुख 12 रुट पर केवल 04 ही ऑटो स्टैण्ड है, पार्किंग की कमी, बिना परमिट के वाहनों की संख्या, अतिक्रमण, व्यवस्था /समाधान पर विचार किया गया। इसके लिए सहायक सम्भागीय अधिकारी को भी साथ लिया जाये, उनके द्वारा निर्गत किये गये परमिट के आधार पर कार्यवाही की जाये, यदि किसी स्टैण्ड पर अतिरिक्त परमिट जारी है तो सभी अतिरिक्त परमिटों की निरस्तीकरण की कार्यवही की जाये। ऑटो /ई- रिक्शा का रुट निर्धारण किया जाये । ऑटो स्टैण्ड की क्षमता का आकलन किया जाए व नए ऑटो स्टैण्ड बनाने की कार्यवाही की जाए। बिना परमिट के चलाये जा रहे ऑटो/ई रिक्शा आदि पर यथोचित कार्यवाही की जाए। नये ऑटो स्टैण्ड एच.एन. इण्टर कालेज, सरगम सिनेमा के आगे तथा जेल रोड पर नये ऑटो स्टैण्ड स्थापित किये जाये। नगर निगम की कार्यवही के पश्चात् सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने का अतिक्रमण हटने पर बेतरतीब खड़े ऑटो रिक्शा को ऑटो स्टैण्ड एफ0टी0आई0 के सामने स्थापित किये जाये। मंगल पड़ाव से ओके होटल तिराहे तक ऑटो रिक्शा के लिए जीरो जोन रहेगा इसके अतिरिक्त सिन्धी तिराहे से हिन्दू धर्मशाला रामपुर रोड एवं हिन्दु धर्मशाला से सती मिष्ठान भण्डार तिराहा कालाढूंगी रोड में भी ओटो रिक्शा प्रतिबन्धित रहेंगे। ऑटो स्टैण्ड पर नयी टोकन व्यवस्था लागू की जाये ,जिसमे रुट निर्धारण , समय आदि अंकित किया जाये।
जिस ऑटो चालक के पास टोकन नहीं होगा उसके विरुद्ध यथोचित चालान की कार्यवाही की जाये प्रत्येक रुट में चलने वाले ऑटो रिक्शा की अलग- अलग कलर कोडिंग की जाए, जिससे रुट निर्धारित किया जा सके। इस कलर कोडिंग को ऑटो पर चिपकाया जाये जिससे यह सुनिश्चित हो कि यह ऑटो किस रुट का है, गलत रुट पर चलने वाले ऑटो का चालान किया जाये। उपरोक्त कार्यवाही में सम्बन्धित थाना/चौकी प्रभारी भी अभियान के दौरान मौजूद रहेंगे। थाना/चौकी प्रभारी अभियान के दौरान अपनी कार्यवाही प्रेषित करेंगे। इस अभियान हेतु पुलिस लाईन का बल, होमगार्ड, पी0आर0डी0 जवानों को भी लगाया जाये।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में डेयरी उत्पादों पर खाद्य विभाग की सख्ती, पनीर-घी समेत 4 नमूने जांच के लिए भेजे

वहीं अतिक्रमण के कारण जाम से निपटने हेतु शहर में लगने वाले जाम जिसमें मुख्य रुप से नो-पार्किंग में खडे़ वाहनों के विरुध कार्यवाही हेतु प्राइवेट क्रेन ( रिकवरी वैन) अधिग्रहण करने हेतु यातायात निदेशक को पत्राचार किया जा रहा है। जो मुख्यतः कोतवाली, थाना मुखानी, बनभूलपुरा, व काठगोदाम थानाक्षेत्रान्तर्गत संचालित की जायेगी ।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार के ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ अभियान से बदली 45 महिलाओं की जिंदगी, पीरूल से बना रोजगार का नया मॉडल

आईजी भरणे ने कहा कि हल्द्वानी शहर कुमायूँ का प्रवेश द्वार है, इस समय पर्यटन सीजन शिखर पर है आमजनता को भी सुविधा मिले, जाम भी न लगे इस हेतु एक सप्ताह की व्यवस्था हेतु मेरे द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात तथा यातायात/सीपीयू प्रभारी व टीम को निर्देशित किया गया है कि पर्यटकों/आमजनमानस की सुविधा हेतु सरल व सुगम यातायात व्यवस्था लागू की जाये।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440