नैनीताल में गौवंश संरक्षण पर सख्ती, पशु क्रूरता करने वालों पर होगी कठोर कार्रवाईः राजेन्द्र अन्थवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल ने नैनीताल जनपद में गौवंश के प्रति अपराध रोकने और निराश्रित पशुओं के संरक्षण को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। आज यहां काठगोदाम सर्किट हाउस में आयोजित पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि गौवंश से जुड़े मामलों में पुलिस त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे, जबकि ग्राम्य गौ सेवक योजना के जरिए निराश्रित पशुओं के संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

बैठक में अध्यक्ष अन्थवाल ने कहा कि राज्य सरकार निराश्रित पशुओं के संरक्षण और किसानों की आर्थिक सहायता के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत पांच निराश्रित पशुओं की देखरेख पर प्रतिदिन 80 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इससे उन आवारा पशुओं को संरक्षण मिलेगा जिन्हें लोग सड़कों पर छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़ें -   २२ मई २०२६ शुक्रवार बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अध्यक्ष ने जनपद के सभी आठ विकास खंडों में संचालित गौशालाओं की स्थिति की समीक्षा की और जिन क्षेत्रों में भूमि आवंटित हो चुकी है, वहां शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी दी कि गौलापार, चोरगलिया, कैंचीधाम और मालधनचौड़ क्षेत्र में भूमि चिन्हीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

राजेन्द्र अन्थवाल ने कहा कि गौसेवा आस्था से जुड़ा विषय है और सरकार गौशालाओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन स्तर की किसी भी समस्या से आयोग को अवगत कराया जाए ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंश से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में बच्चों को गाय के महत्व और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   २२ मई २०२६ शुक्रवार बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

अध्यक्ष ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पशु क्रूरता की घटनाएं अधिक होती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि गौवंश के प्रति अपराध की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें और अफवाहों से बचें।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में 54 लोगों का चयन किया गया है, जिनमें से 24 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन में नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी, सीओ अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगर निकायों के ईओ और गौशाला संचालक मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440