ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी की कार्रवाई का आरोप लगाया।

महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। भाजपा सरकार केंद्रीय ऐजेंसियों का दुरुपयोग अपनी राजनैतिक स्वार्थ सिद्धि और विपक्षी दलों से द्वेष की भावना के लिए कर रही है। इसकी कांग्रेस पार्टी कडे शब्दों में निंदा करती है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस मुख्यालय में की गई बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाजपा की इस हिटलरशाही और फासीवादी सोच के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन कर रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार पर राजनैतिक प्रतिशोध और द्वेष की भावना से प्रेरित होकर सरकारी एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं के उत्पीडन कर रही है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई इसी बात का द्योतक है। कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अधिकारी देहरादून के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपेंगे।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता गोदावरी थापली, सहकारी बाजार देहरादून के अध्यक्ष विरेंद्र पोखरियाल, प्रवीन त्यागी, डॉ. विजेन्द्र पाल, डॉ. आरएस त्यागी, अजय बेनिवाल, नागेष रतूड़ी, अमित चंद सोनकर, सुनिल कुमार बांगा, राहुल, अमित सिंह, प्रियांश छाबड़ा, विजय रतूड़ी, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440