फेफड़ों में जमी जिद्दी बलगम से निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर, ब्रोन्किइक्टेसिस और ब्रोंकाइटिस जैसे रोग से निपटने के आसान घरेलू नुस्खे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और इस दौरान लोगों को कफ, कोल्ड और बलगम की समस्या बहुत परेशान करती है। वहीं अगर फेफड़ों में बलगम जम जाए तो सांस लेना तक में परेशानी होती है। अगर बलगम ज्यादा देर तक फेफड़ों में रहे तो इससे निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर, ब्रोन्किइक्टेसिस और ब्रोंकाइटिस जैसे रोग पैदा कर सकते हैं। ये समस्या बाजार में मिलने वाली अंग्रेजी दवाओं से खत्म नहीं होती है। बेहतर होगा कि इसलिए कुछ असरदार घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें…

ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
गर्म चीजों का करें सेवन
गुनगुने लिक्विड पीने से गाढ़े बलगम ढीला होता है। नींबू के साथ चाय, तुलसी की चाय, गर्म शोरबा या गर्म पानी पीने की कोशिश करें।

स्टीम लें
स्टीम लेने से भी बहुत फायदा मिलेगा। उबलते पानी के बर्तन में विक्स में सांस ले सकते हैं। ये तरीके आपकी सांस की नली में नम हवा कर देते हैं, जिससे फेफड़ों में जमी बलगम ढीली होती है।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

पानी में कपूर डालकर भाप लें
गर्म पानी में कपूर डालकर भाप लेने से बंद नाक खोलने, गले की खराश और सूजन कम करने और बलगम बाहर निकाने में मदद मिलती है। दिन में 2-3 बार ऐसा करने से बलगम वाली खांसी में बहुत आराम मिलता है। आप कपूर के बजाए गर्म पानी में पुदीना का तेल डालकर भी भाप ले सकते हैं, यह भी बलगम वाली खांसी के लिए एक रामबाण उपाय है।

यह भी पढ़ें -   करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को राहत, उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

शहद
शहद एक नेचुरल औषधि है और सालों से बीमारी को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों के तौर पर काम आती है। इससे सूजन और खांसी भी कम होती है। इसे आप अदरक के साथ मिलाकर पी सकते हैं। काफी हद तक राहत मिलेगी।

अदरक
अगर आप खांसी की समस्या से जूज रहे हैं तो रोज अदरक और गुड़ खा सकते हैं। इससे सर्दी- खांसी और गले के कफ को आपकी हद तक आराम मिलेगा। इसके लिए गैस पर अदरक का पानी गर्म करें, थोड़ा सा गुड़ मिलाकर सेवन करें।

गरारे
कफ और बलगम होने पर नमक और गुनगुने पानी से गररे करें। इसके लिए सुबह- शाम पानी में 2 चुटकी नमक डालकर गरारे करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440