छात्रों को अब अपने कॉलेज में खुद जाकर करना होगा ज्वाइन

खबर शेयर करें

नीट पीजी की दूसरे चरण की राज्य काउंसिलिंग जल्द

समाचार सच, देहरादून। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की नीट पीजी काउंसिलिंग प्रथम चरण से सीट हासिल करने वाले छात्रों को अब अपने कॉलेज में खुद जाकर ज्वाइन करना होगा। यूनिवर्सिटी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत कॉलेजों को भी बाहर से आने वाले छात्रों के लिए क्वारंटीन का इंतजाम करने को कहा गया है। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के एग्जाम कंट्रोलर प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि पहले यह नियम था कि कोरोना संक्रमण के चलते नीट पीजी में सीट हासिल करने वाले छात्र को ऑनलाइन ही अपने कॉलेज में ज्वाइन करना है। अब सरकार ने नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत जो छात्र नीट पीजी की सीट पर ऑनलाइन ज्वाइन कर चुके हैं, उन्हें अब अपने सभी ओरिजनल दस्तावेजों के साथ कॉलेज में ज्वाइनिंग देनी होगी। विवि ने सभी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों को भी निर्देश दिए हैं कि वह बाहर से ज्वाइनिंग देने आने वाले छात्रों के लिए स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से क्वारंटीन का इंतजाम करें। यह भी ताकीद की गई है कि कोई भी छात्र अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल किए बिना कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सभी छात्रों को 18 से 25 जून के बीच अपने कॉलेज में ज्वाइनिंग देनी है। छात्रों की एंट्री थर्मल स्कैनिंग के बाद मास्क पहनने की शर्त पर ही हो सकेगी। वहीं, एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी के मुताबिक अगर कोई छात्र इस समय अवधि में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीट पर ज्वाइनिंग नहीं देता है तो स्वत: ही उसकी सीट रद्द मान ली जाएगी। इसके बाद अगली काउंसिलिंग में वह शामिल की जाएगी। नीट पीजी की दूसरे चरण की राज्य काउंसिलिंग जल्द ही कराई जाएगी। एचएनबी मेडिकल विवि ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440