श्रीमद् भागवत गीता समस्त उपनिषदों व वेदों का सार : तिवारी

खबर शेयर करें

गीता जयंती पर श्री महादेव गिरी स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय में हुई गोष्ठी

समाचार सच, हल्द्वानी। गीता जयंती पर श्री महादेव गिरी स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों व आचार्यों ने गीता का सामूहिक पाठ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने गीता को विश्व का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ बताया। कहा कि संसार में गीता ही एक मात्र ऐसा महाग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। श्रीमद् भागवत गीता समस्त उपनिषदों व वेदों का सार है। इस दौरान वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी परेशयति महाराज ने गीता के कर्मयोग व सन्यास योग के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि संसार चक्र में बिना कर्म के कोई नहीं रह सकता है। कर्म को शास्त्रों ने प्रधानता दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने कहा कि गीता समस्त धर्मों का सार तत्व निरूपण करने वाला ग्रंथ है। विश्व में समत्वभाव स्थापित करने में श्रीमद् भागवत गीता समक्षम है।
इस दौरान आचार्य दिनेश तिवारी, चौधरी समरपाल सिंह, डॉ राजेश कुमार जोशी, डॉ कैलाश चन्द्र सनवाल, बबलू बृजवासी, डॉ कृष्ण चन्द्र जोशी, आचार्य महेश उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार तारा चन्द्र गुरूरानी, विद्यालय प्रबंधक मोहन सिंह बोरा, उमेश परगांई, विशन दत्त थुवाल, राकेश गुणवंत, गौरव सनवाल, मनोज जोशी, शुभम सुयाल, महेश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440