समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी निवासी समाजसेवी सुनील बमेठा को उनके शानदार लोक कल्याण के कामों और समाजसेवी तौर पर उत्साहित भावना से देश की सेवा करने के लिए बड़ा कदम फाउन्डेशन की तरफ से 2022-23 के लिए बिजनेस इनोवेशन और उत्कृष्टता अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड उन्हें पारंपरिक चिकित्सा को लेकर दिया गया है।
श्री बमेठा को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने पर नैनीताल के उनके शुभ चिन्तकों ने बधाई देते हुए कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए सम्मान वाली बात है। सुनील बमेठा उत्तराखण्ड के पीलिया से ग्रसित लोगों के लिए मार्गदर्शक है, जिन्होंने अपनी दवा के माध्यम से करीब हजारों की संख्या में पीलिया से ग्रसित लोगों को ठीक किया है। यह कार्य वह निःशुल्क रूप से करते है।
आपको बता दे कि सुनील बमेठा के पीलिया झाड़ फूंक का कार्य चौथी पीड़ी कर रही है। पहले यह कार्य उनके परदादा स्व0 श्री राय साहब और उसके बाद उनके दादा स्व0 श्री लोकमणी बमेठा और इनके बाद उनके पिता स्व0 श्री प्रेमबल्लभ बमेठा ने किया है और अब उनकी विरासत सुनील बमेठा संभाल रहे हैं। विगत 16 वर्ष में उन्होंने करीब 18 हजार पीलिया से ग्रसित लोगों का निःशुल्क इलाज कर चुके हैं। सुनील बमेठा को पूर्व में भी इसी कार्य के लिये उत्तराखण्ड में दो बार अवार्ड मिल चुके हैं।
बड़ा कदम फाउन्डेशन की तरफ से बिजनेस इनोवेशन और उत्कृष्टता अवार्ड 1 अक्टूबर को नोएडा में शाम 5 बजे मिलना है। जिसके लिये वह हल्द्वानी से रवाना हो चुके हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















