-बीमारी व संक्रमण से रहना है दूर तो करें नियमों का पालन
समाचार सच, हल्द्वानी अजय चौहान/सुशील शर्मा। वैसे तो सफाई कर्मी हमारे लिए अहम है, लेकिन बीमारी व महामारी के समय सफाई कर्मियों का महत्व और भी बढ़ जाता है। वे जहां समाज को गन्दगी से दूर रखने का प्रयास करते हें। वहीं समाज केा बीमारी, संक्रमण आदि से बचाने में सहायक होते है। वर्तमान में कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए वे दिन-रात एक किये हुए हैं। इधर इससे उनके समक्ष चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। जहां एक तरफ समाज व लोगों को संक्रमण व बीमारी से बचाना हैं वहीं अपनी व परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके ऊपर है।
गौरतलब है कि हमारे देश में सफाई कर्मियों का महत्वपूर्ण स्थान है। हालांकि जो सम्मान उन्हें मिलना था, वो नहीं मिल पाया लेकिन सफाई कर्मियों के योगदान को नकारा नहीं सकता। उनका महत्व उस समय और भी बढ़ जाता है, जब देश में कोरोना जैसी बीमारी ने अपना शिकंजा कसा है। सफाई कर्मियों के समक्ष दोहरी चुनौती है, जहां उन्हें अपना रूटीन कार्य पहले की तरह करना हैं, वहीं प्रदूषित स्थानों पर रसायन छिड़काव आदि भी करना होता है। आजकल हर में जगह-जगह सफाई कर्मी सार्वजनिक स्थानों मसलन सड़क, अस्पताल स्टेशन के आस-पास झाड़ू लगाते हुए मिल जाते हैं या छिड़काव करते हुए देखे जा सकते हैं।
इधर सफाई कर्मियों का कहना है कि जहां लोग बीमारी से बचने के लिए लॉकडाउन में अपने घरों पर रहने को मजबूर हैं, वहीं वे अपनी ड्यूटी कर लोगों को संक्रमण से दूर रहने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर लोग अपने कूढ़े-करकट को इधर-उधर न फेंककर एक नगर निगम द्वारा निर्धारित कूड़े के बाक्स में डालें तो उनको परेशानी नहीं होगी। वहीं उनका कहना था कि हमें अपनी ड्यूटी निभानी है और कोरोना को हराने के लिए हम साफ-सफाई के जरिये ही बच सकते हैं। सफाई कर्मी मानते हैं कि उनकी ड्यूटी के अलावा उनका भी अपना घर परिवार है और उनको बीमारी से बचाने के लिए उनके लिए चुनौती से कम नहीं है। वे जब भी अपने वस्त्रों को धोकर और नहाकर ही घर में प्रवेश करते हैं। इसके लिए वे अपने आपको सेनिटाइजर भी करते हैं।
विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं सफाई कर्मी
भारत समेत अनेक देश है जहां सफाई कर्मियों को विपरीत परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। संसाधनों की कमी होने से यहां पर अक्सर सफाईकर्मी गटर में (अंडरग्राउंड) घुसकर काम करते हैं। देखने में आता है कि अक्सर सफाई करने के दौरान गैस रिसाव होने पर वे दम घुटने के शिकार हो जाते है या मौत के मुंह में चले जाते हैं।
सफाई के प्रति सजगता का आहवान

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 18 में सफाई नायक राम चन्द्र के निर्देशन में सफाई कर्मी धर्मपाल, अरूण, मोहित, सूरज, राकेश, सोमपाल, अरून ने नालियों की तली झाड़ सफाई की और सड़क पर भी साफ सफाई की। सफाई नायक ने बताया वे सफाई के प्रति सजग हैं। उन्होंने संदेश दिया कि कोरोना को हराने के लिये साफ-सफाई जरूरी है, और हमें अपने घरों के आस-पास सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इधर उन्होंने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन के चलते पूरी बाजार क्षेत्र बंद होने के कारण साफ-सफाई करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आ रही है। वहीं नगर निगम भी उनको पूरा सहयोग प्रदान करते हुए मास्क, गलब्ज, सेनिटाईजर व सुरक्षा किट के साथ ब्लीचिंग पाउडर भी उपलब्ध करा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


