समाचार सच, हल्द्वानी। दुर्घटना के आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नई बस्ती अस्थाना मस्जिद निवासी रूस्तम सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र अपने दोस्त फरमान के साथ बाइक पर तिकोनिया से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसके पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


