टैंकर व टैंपो ट्रैवलर में भिड़ंत, चार की मौत दो घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में टैंकर व टैंपो ट्रैवलर की जोरदार भिडोईवाला क्षेत्र में बीती रात टैंकर व टैंपो ट्रैवलर में भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात डोईवाला थाना क्षेत्रान्तर्गत मणिमाई मंदिर से आगे हर्रावाला की तरफ टैंकर व टेम्पो-ट्रैवलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टैम्पो-ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डोईवाला पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने टैम्पो-ट्रैवलर सवार दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मृतकों की पहचान 25 वर्षीय साबिर निवासी लाडपुर, नजीबाबाद, 40 वर्षीय इंतजार हाल निवासी ब्राह्मण वाला, देहरादून व मूल निवासी हीरावाली, थाना नगीना, शाकिब पुत्र सरफराज निवासी महमूदपुर, बिजनौर व 29 वर्षीय मोहम्मद खालिद पुत्र अलीमुद्दीन निवासी खेड़ा, बिजनौर के रूप में की गई है। जबकि घायलों में दिलबाज पुत्र शरीफ व शाजिद पुत्र अकबर निवासी महमूदपुर, बिजनौर शामिल हैं। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों व घायलों के परिवारजनों को दे दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440