चम्पावत उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम रवाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पूर्व सैनिकों की टीम को रवाना किया। मंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 10 वाहनो को लेकर आज कार्यकर्ताओं की टीम चम्पावत के लिए रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकारों ने जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

चम्पावत जाने वालो में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सिकन्दर सिंह, पूर्व सैनिक पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, महाजन रावत, अरविन्द तोपवाल आदि रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, भाजपा नेता अनुज कौशल, मंसूर खान आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने ली राहगीर की जान, मौके पर हुई मौत
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440