टीम थालसेवा ने करीब सवा तीन सौ जरूरतमंदों को बांटा भोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। महानगर में रविवार को राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कर्फ्यू था। यहां गरीब व जरूरतमंदों की परेशानी को देखते हुए टीम थालसेवा ने करीब सवा तीन सौ लोगों को निःशुल्क भोजन करवाया। इस दौरान थालसेवा के प्रवीण मित्तल की अगुवाई में शहर में जरूरतमन्दों को थालसेवा वैन द्वारा भोजन पहुंचाया गया। टीम द्वारा रोडवेज बस स्टैंड, कालाढूंगी रोड, नई मंडी के आसपास भोजन वितरण किया गया। जबकि इधर डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल परिसर में जरूरतमन्दों के लिए रोजाना की तरह भोजन थाल सेवा जारी रही। ज्ञात हो कि जब से थालसेवा शुरू हुई है, तब से अब तक बिना छुट्टी किये बगैर थालसेवा अपनी सेवा कर रही है।

यह भी पढ़ें -   23 अप्रैल 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440