समाचार सच, हल्द्वानी। देवीधुरा से यहां विवाह समारोह में आई किशोरी लापता हो गई। इससे परिवारजनों में हड़कंप मच गया। खोजबीन के बाद भी सुराग न लगने पर पुलिस की शरण ली गई। सीसीटीवी फुटेज में किशोरी एक युवक के साथ दिख रही है। युवक के किशोरी का प्रेमी होना बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाला देवीधुरा का एक परिवार लॉक डाउन में वापस लौट आया। इस परिवार की यहां दमुवाढूंगा में रिश्तेदारी में विवाह समारोह होने पर सभी सदस्य तीन दिन पहले पहुंच गये। शनिवार को बारात दुल्हन के घर रवाना हुई तो इस परिवार की किशोरी बारात में नहीं पहुंची। इस बीच किशोरी लापता हो गई। दूल्हे के घर में मौजूद लोग यह समझते रहे कि किशोरी भी बारात में शामिल हुई होगी। लेकिन देर रात जब बारात वापस लौटी तो किशोरी दूल्हे के नहीं पहुंची। इस पर परिवारजनों को चिंता सताने लगी और उसकी ढूंढ खोज शुरू की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिवारजनों ने पुलिस की शरण ली और किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई। काठगोदाम थाना पुलिस ने किशोरी की तलाश करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो उसमें वह एक युवक के साथ शनिवार की दोपहर जाती दिखी। उक्त युवक भी देवीधुरा निवासी बताया जा रहा है। साथ ही उसे किशोरी का प्रेमी होना माना जा रहा है। बताया जाता है कि किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा थी और देवीधुरा से ही इन दिनों ऑन लाइन पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस ने किशोरी व युवक के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












