श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में दस दिवसीय ज्योतिष कर्मकाण्ड शिविर शुरू

खबर शेयर करें
Ten day astrology rituals camp started at Shri Mahadev Giri Sanskrit College

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी (Shri Mahadev Giri Sanskrit College Devalchod Haldwani) में शीतावकाश में दस दिवसीय ज्योर्तिष कर्मकाण्ड शिविर (Astrology Ritual Camp) आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। जिसका शुभारम्भ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमन्त द्विवेदी व तारा चन्द्र गुरुरानी ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि हेमन्त द्विवेदी ने कहा कि इस प्रकार के शिविऱों के आयोजन से अपने धर्म शास्त्रों के बारे में प्रारम्भिक जानकारी मिलती है। उन्होंने ने कहा कि कर्मकाण्ड का विधिवत ज्ञान अति आवश्यक है। वेद मंत्रों का उच्चारण व पूजा की सही विधि का ज्ञान होना आवश्यक है। ज्योतिष वेद भगवान के नेत्र हैं। नेत्र ज्योति युक्त होना चाहिए इसके लिए गुरु मुख से सीखा गया ज्ञान ही सफल हो सकता है।
तारा चन्द्र गुरुरानी ने कहा कि वेदों कर्मकाण्ड का विशेष महत्व है अतः ब्राह्मणों को इसका सही व पूर्ण ज्ञान होना अतिआवश्यक है।

आयोजक प्राचार्य डा नवीन चन्द्र जोशी ने कहा कि दस दिवसीय शिविर में विविध स्तोत्रों का पाठ पंचांग पूजन हवन आदि सिखाया जायेगा। ज्योतिष में कुण्डली निर्माण व फलादेश सिखाया जायेगा। कार्यक्रम में पान सिंह विष्ट व चौधरी समय पाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया। कर्मकाण्ड में डा मनोज पाण्डेय व ज्योतिष में डा. नवीन चन्द्र बेलवाल ने विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में अनुराग जोशी रमेश लोहनी कैलाश गुरुरानी महेश चन्द्र जोशी सहित ३५ प्रतिभागी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राकेश पंत ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भीमताल की गीता नेगी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित, कैंडल यूनिट से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440