उत्तराखण्ड में नगर निकायों का कार्यकाल हुआ पूरा, 2 से निकायों में प्रशासक हो जाएंगे तैनात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल आज शुक्रवार को पूरा हो गया है। शनिवार कल से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। नगर निकायों का पांच वर्ष का कार्यकाल आज पूरा हो गया है। प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा। वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में दो दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे। Tenure of municipal bodies completed in Uttarakhand

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में योग सेहत का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नियमित अभ्यास का संकल्प

शासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अपने हिसाब से अब निकायों की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।

यह भी पढ़ें -   गौलापार ट्रेंचिंग ग्राउंड से हटेंगे कूड़े के पहाड़, 9 करोड़ की योजना से मिलेगा प्रदूषण से छुटकारा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440