थाल सेवा द्वारा अग्निकाण्ड से प्रभावित लोगों को कराया यह उपलब्ध

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विगत दिनों गौला नदी श्रमिक बस्ती में लगी आग से प्रभावित लोगों को थालसेवा टीम द्वारा राशन, वस्त्र और कम्बल वितरित किये ।
टीम थालसेवा को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास जिन दस झोपडियों में आग लगी थी वहां कोई भी मदद के लिए नही पहुंचा, जिसके बाद टीम थालसेवा ने वहां जाकर दस प्रभावित परिवारों को चिन्हित कर सभी के लिए कपड़े, कम्बल और दो हफ़्तों का राशन वहां पहुंचा दिया। टीम थाल सेवा के साथ राउंड टेबल संस्था के सदस्यों ने भी मदद में हाथ बंटवाया।
टीम थालसेवा के दिनेश मानसेरा, उमंग वासुदेवा, सारिका प्रवीण मित्तल, राजीव बग्गा, भरत गोयल, सन्नी आनंद, आदि ने सेवा कार्य किया।

यह भी पढ़ें -   संगीन अपराधों में लिप्त गैंगस्टर गैंग का सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440