महिला से मारपीट करने वाला आरोपी तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर में घुस कर महिला से मारपीट और गाली गलौज करने के आरोपी को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा है। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।ललिता बिष्ट पुत्री हिम्मत सिंह बिष्ट निवासी तीनपानी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि सुरभि कालोनी निकट डिग्री कालेज निवासी जगत सिंह रावत पुत्र नर सिंह रावत उसके घर में घुसकर गाली गलौज और मारपीट कर रहा था। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जगत सिंह को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 3015 बोर का एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440