शक्तिनहर इंटेक्स ढकरानी में तैरता दिखा महिला का शव, परिजनों ने की शिनाख्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज कन्ट्रोल रुम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव शक्तिनहर इंटेक्स ढकरानी मे तैर रहा है, इस सूचना पर कोतवाली विकास नगर पुलिस तुरन्त मौके पर पहुंचकर उक्त महिला के शव को इन्टेक शक्ति नहर से बाहर निकाला। जब पुलिस ने मृतक महिला के सम्बन्ध मे जानकारी की तो पता चला की उक्त महिला का नाम सुरेशो देवी पत्नी इलम सिंह निवासी बाबूगढ़ विकासनगर उम्र 58 वर्ष है। उक्त महिला के परिजन मोके पर आये तो परिजनों द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त महिला दिमागी रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440