नगर ने टैंट व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री के लिए गिरीश हैड़िया का रखा प्रस्ताव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर टैंट व्यापार एसोसिएशन द्वारा प्रदेश कार्यकारणी में रिक्त पड़े महामंत्री पद हेतु गिरीश हैड़िया सहित अन्य लोगों के पदाधिकारी बनाने पर एक प्रस्ताव पास किया गया जो प्रदेश अध्यक्ष दाऊदयाल अग्रवाल (वृंदावन टैंट हाउस) को प्रेषित किया गया।
महानगर टैंट व्यापारी एसोसिएशन की एक बैठक प्रदेश संरक्षक हरजीत सिंह सच्चर, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रिक्त पड़े प्रदेश महामंत्री पद पर गिरीश हैड़िया (कुमाऊँ टैंट हाउस), कुमाऊं मण्डल प्रभारी के पद पर नवीन पाण्डे (सन्नू) (सीताराम जय जानकी टैंट) तथा धीरज पाण्डे (रघुनाथ टैन्ट हाउस) को प्रदेश संगठन मंत्री पद पर मनोनीत करवाने का प्रस्ताव पास किया गया, जिसे प्रदेश संरक्षक हरजीत सिंह सच्चर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष दाऊदयाल अग्रवाल को प्रेषित किया गया। प्रस्ताव में महानगर अध्यक्ष हर्षवर्द्ध्रन पाण्डे, महामंत्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र पाल सिंह महानगर उपाध्यक्ष मनोज कपिल महानगर संरक्षक प्रताप गौड़, जगदीश जोशी, गोपाल भट्ट, अनिल आर्य ने समर्थन किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440