मेयर ने दिये अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश
समाचार सच, देहरादून। नगर निगम देहरादून द्वारा 60 वार्डों में सोडियम लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगा दी गई, परंतु स्ट्रीट लाइटों के बिल में कोई कमी नहीं आई। जिस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये।
आज नगर निगम कार्यालय में मेयर सुनील उनियाल गामा ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के अधिकारियों एवं नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। जिसमें मेयर सुनील उनियाल गामा ने देहरादून के सीमा अंतर्गत लागत टाइमर लगाए जाने के संबंध में बैठक को संबोधित किया गया। बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्देशित किया की लाइट के मीटर खराब होने के कारण अधिक बिल आने के संबंध में अधिकारियों को त्वरित से त्वरित उचित कदम उठाने होगे। नगर निगम सीमा अंतर्गत अधिकतर स्थानों पर स्थित लाइट वायरों की उपलब्धता शीघ्र अति शीघ्र सुनिश्चित की जाए। नगर निगम द्वारा 60 वार्डों में सोडियम लाइटों के स्थान पर एलईडी लाइटें लगा दी गई है परंतु स्ट्रीट लाइटों के बिल में कोई कमी नहीं आई है जिस पर अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। बैठक में मेयर ने बताया की नगर निगम द्वारा जनवरी माह में स्ट्रीट लाइट टाइम में लगाए जाने का कार्य किया जाना है। जिसमें उत्तराखंड पावर कारपोरेशन के सब स्टेशन के कर्मचारियों की भागीदारी आवश्यक है। इस बिंदु पर भी उचित कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक मे मेयर द्वारा कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दीर्घ विचार विमर्श के उपरांत अधिकारियों को त्वरित से त्वरित उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












