राजधानी दून में खतरा अभी टला नहीं, कोरोना के 42 फीसद नए मामले आए

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी दून में संक्रमण की दर भले ही निरंतर एक फीसद के करीब या इससे नीचे बनी हुई है, मगर खतरा अभी टला नहीं है। इसकी बड़ी वजह यह है कि संख्या के हिसाब से दून में अभी प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले कहीं अधिक मामले सामने आ रहे हैं। आज प्रदेश में जितने नए संक्रमित मिले, उसके 42 फीसद से अधिक मामले अकेले दून से सामने आए। जांच बढऩे के साथ दून में कोरोना के नए मामले भी बढ़ते दिख रहे हैं। इससे पहले करीब एक सप्ताह की स्थिति देखें तो 11 जून को प्रदेश के कुल मामलों में से दून में 32 फीसद मामले सामने आए थे। इसके बाद नए मामलों में गिरावट दिखी और दून से 20 से 25 फीसद ही नए मामले सामने आए। हालांकि, आज इसमें फिर से बड़ा उछाल देखा गया। दून में संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। क्योंकि जब जांच का दायरा बढ़ रहा है तो उसी अनुपात में निरंतर नए मामले सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए बाजार की ढील में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि जरा सी भी लापरवाही फिर से दून को बड़े खतरे में डाल सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पौड़ी में दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी कार, हरिद्वार के पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440