पौड़ी में दर्दनाक हादसाः गहरी खाई में गिरी कार, हरिद्वार के पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर सबदरखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सभी हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रही थी। सबदरखाल के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर देवप्रयाग थाना पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं। रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचा गया और छह लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पहले निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   चमोली में इंसानियत को झकझोरने वाली घटना: नाले में जिंदा मिला नवजात, मुंह में ठूंसा था रबर, ग्रामीणों ने बचाई जान

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त

एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11रू30 बजे डायल 112 के माध्यम से देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजा गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल का उपचार श्रीनगर अस्पताल में चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर रही है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार तो नहीं था।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440