बदरीनाथ धाम चढ़ावा घोटाले में बड़ा खुलासा: VIP दर्शन की आड़ में दान समेटता था आरोपी, तीसरी गिरफ्तारी से खुलीं कई परतें

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी वीआईपी दर्शन कराने के बहाने मंदिर परिसर में पहुंचता था और दान पात्र एवं भेंट सामग्री में से कीमती सामान चोरी कर अपनी जेब में भरकर ले जाता था। उसकी पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार लामबगड़ स्थित जेपी पावर वेंचर्स लिमिटेड की जल विद्युत परियोजना में सुरक्षाकर्मी के रूप में कार्यरत था। कंपनी के अधिकारियों और उनके मेहमानों को वीआईपी दर्शन कराने के लिए उसे समय-समय पर मंदिर भेजा जाता था। एसआईटी ने 25 और 29 जून की सीसीटीवी फुटेज का गहन परीक्षण किया, जिसमें आरोपी भेंट गणना कक्ष में रखी दान सामग्री में से सामान निकालकर अपनी जेब में रखते हुए स्पष्ट दिखाई दिया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लामबगड़ स्थित उसके कमरे से चांदी और अन्य धातुओं के आभूषण, सिक्के, प्रतिमाएं, कंगन, ब्रेसलेट, धार्मिक दंड, चोरी का सामान बेचकर मिले 6 हजार रुपये नकद तथा वह बेडशीट भी बरामद की है, जिस पर चोरी की गई सामग्री रखकर उसकी तस्वीरें ली जाती थीं। आरोपी के मोबाइल फोन की रिसायकल बिन से चोरी के सामान की कई तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं।

यह भी पढ़ें -   2027 का ‘विक्ट्री प्लान’ हल्द्वानी से तैयार! भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिया मंत्र—“बूथ जीतो, चुनाव जीतो”, उत्तराखंड में हैट्रिक का दावा

गौरतलब है कि इस प्रकरण में बदरी-केदार मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी की शिकायत पर 8 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद चमोली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने पहले ही प्रमोद नौटियाल और मंदिर समिति के पूर्व कर्मचारी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार | कुशग्रहणी अमावस्या पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बदरीनाथ धाम जैसे आस्था के सबसे बड़े केंद्र में चढ़ावे से जुड़े इस मामले ने प्रदेशभर में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440