कुमाऊं यूनिवर्सिटी की 28 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तारिख बदली, जानिए परीक्षा की नयी तारिख

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भरे जाने की अंतिम तिथि को अब दो दिन बढ़ा दिया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा (Registrar Dinesh Chandra) ने बताया कि अब परीक्षा आवेदन पत्र (application form) ऑनलाइन माध्यम से 29 दिसंबर तक भरे जा सकेगें।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

जबकि पहले, तीसरे व पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित, अब 10 जनवरी से होंगी।

कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 28 दिसंबर से प्रस्तावित प्रथम सेमेस्टर एवं 5 जनवरी से प्रस्तावित तीसरे व पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाओं को छात्रों के प्रत्यावेदनों के आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि अब यह सभी परीक्षाएं आगामी 10 जनवरी से आयोजित की जाएंगी एवं परीक्षाओं का कार्यक्रम आगे यथासमय जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट: DM का बड़ा आदेश, BDO से लेकर BLO तक सभी फील्ड कर्मी हाई अलर्ट पर, जनता के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी

(The date of Kumaun University’s examinations starting from December 28 has been changed, know the new date of examination)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440