पटरी से उतरा उज्जैन एक्सप्रेस के रैक का कोच

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रेलवे पर रात उस समय बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। जब रिज़र्व प्लेटफार्म से शंटिंग करते समय उज्जैन एक्सप्रेस के रैक का एक कोच पटरी से उतर गया और पूरी तरह झुक गया। गनीमत रही कि ट्रेन में कोई यात्री नही था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मंडल रेल प्रबंधक व मंडलीय परिचालक प्रबंधक समेत आला रेलवे अफसरों ने घटना की जानकारी ली है। देहरादून से उज्जैन के लिए जल्द ट्रेन शुरू होने की संभावना है। एक बार ट्रैन के चलने से पहले ही रद कर दिया गया। घटनाक्रम के मुताबिक उज्जैन एक्सप्रेस में डिब्बे जोड़ने का काम किया जा रहा था। यह रैक पूर्व में एक नम्बर और मौजूद समय में रिज़र्व प्लेटफार्म पर खड़ा था। डिब्बे जोड़ने के लिए ट्रेन को यार्ड में ले जाया जा रहा था, लेकिन इसी बीच ट्रेन चालक शंटिंग करा रहे कर्मचारी का इशारा नहीं समझ सके और ट्रेन का पहला डिब्बा उछलकर पटरी से उतर गया। जानकारी के मुताबिक पटरी का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रैक के पटरी से उतरने से रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल, सीएमआई एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के निर्देश पर पटरी से उतरी बोगी को ट्रेन से अलग कर और लाइन खाली करने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   ५ जून २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440